मध्य प्रदेश

MP Crime: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद दर्दनाक मौत

Sarita
25 May 2025 8:32 AM IST
MP Crime: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद दर्दनाक मौत
x
MP Crime: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला पड़ोसी के घर बेहोशी की हालत में मिली। बताया जा रहा है कि महिला को समय पर इलाज नहीं मिला जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार को खालवा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला बेहोश थी लेकिन कुछ देर बाद उसे होश आया तो उसने कहा कि उसके साथ गलत काम हुआ है।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, इस दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह किया जाएगा। महिला के शव को खालवा अस्पताल से जिला अस्पताल भेज दिया गया है, रविवार को मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग के विशेषज्ञों की निगरानी में महिला का पोस्टमार्टम किया जाएगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story