- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Crime: कॉलेज से घर...
मध्य प्रदेश
MP Crime: कॉलेज से घर लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sarita
24 March 2025 11:32 AM IST

x
MP Crime: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेंद्र गांव में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता 23 मार्च को थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि 22 मार्च को वह कॉलेज से घर जा रही थी। शाम को वह चिरबंद गेट के पास ऑटो से उतर गई, जिसके बाद वह पैदल घर जाने लगी। तभी हेमराज सिंह अपने तीन साथियों के साथ आया और उसे पकड़ लिया। आरोपी उसे पेड़ों की तरफ ले गए।
यहां उन्होंने कपड़े से उसका मुंह बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, एक आरोपी नाबालिग है, उसे बाल संरक्षण गृह रीवा भेजा जा रहा है।
TagsMPछात्रासामूहिकदुष्कर्मआरोपीगिरफ्तारMPstudentgang-rapedaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





