मध्य प्रदेश

MP Crime: ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Sarita
21 Feb 2025 12:09 PM IST
MP Crime:  ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म
x
MP Crime: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां ऑर्केस्ट्रा में डांस करने आई एक युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया. इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामला माड़ा थाना क्षेत्र के सितुल गांव का है. जहां छठी कार्यक्रम के दौरान ऑर्केस्ट्रा में डांस करने आई युवती कार्यक्रम खत्म कर वापस लौट रही थी. इसी दौरान बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे रास्ते में कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया|
इसके बाद उसे जबरन सखोहा शिव मंदिर की ओर जंगल में ले गए. जहां एक-एक कर 8 आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी मनीष खत्री ने बताया कि मामले में 6 आरोपियों को पकड़ लिया गया है. अन्य की तलाश की जा रही है. युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है|
Next Story