- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Crime: घर में...
मध्य प्रदेश
MP Crime: घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, इलाज के दौरान पीड़िता की मौत
Sarita
27 April 2025 7:22 AM IST

x
MP Crime: मध्य प्रदेश के गुना में एक नाबालिग की हैवानियत के बाद मौत का मामला सामने आया है. यहां राघौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ उसके घर के अंदर ही दुष्कर्म किया गया. नाबालिग की तीन दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता के माता-पिता एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. नाबालिग लड़की कुछ अन्य परिजनों के साथ घर पर थी. बताया जा रहा है कि रात को एक लड़का घर में घुसा और घर में मौजूद नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया|
जब परिजन वापस लौटे तो घर के अंदर सन्नाटा था. तलाश के दौरान लड़की छत पर बेहोश मिली. उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और शरीर पर चोट के निशान भी मिले. परिजनों ने एक लड़के को भागते हुए भी देखा, परिजनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मौके से फरार हो गया. घटना के बाद परिजन लड़की को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए. तीन दिन तक इलाज चलने के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ|
इसके बाद लड़की को भोपाल रेफर किया गया. लेकिन अस्पताल ले जाते समय लड़की की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि परिजनों ने बदनामी के डर से शुरुआत में पुलिस को सूचना नहीं दी थी. लेकिन नाबालिग की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का पोस्टमार्टम गुना जिला अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल ने किया. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि दुष्कर्म की पुष्टि हो सके. साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में कितने लोग शामिल थे और आरोपी कौन है. फिलहाल पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. यह भी देखा जा रहा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था, या गांव के ही किसी शख्स ने वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और लोग सदमे में हैं|
TagsMPनाबालिगदुष्कर्ममौतMPminorrapedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





