- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp Crime:नाबालिग...
मध्य प्रदेश
Mp Crime:नाबालिग किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म ,दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Sarita
22 Feb 2026 6:14 AM IST

x
Mp Crime:मध्य प्रदेश के रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज वारदात हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, किशोरी बीते 19 फरवरी को अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर समान थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अगले ही दिन किशोरी को दस्तयाब कर लिया। पीड़िता की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तत्काल गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पीड़िता ने बताया कि वह अपने प्रेमी से मिलने गई थी, लेकिन उसने डांटकर उसे भगा दिया। अकेली और परेशान किशोरी को रास्ते में कान्हा पाण्डेय नाम का एक ऑटो चालक मिला। कान्हा ने अपने दोस्त शुभम यादव को फोन कर बुलाया, जो बोलेरो गाड़ी लेकर पहुंचा। दोनों आरोपी किशोरी को जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गए, जहां उन्होंने उसे नशीली शराब पिलाई और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।अगले दिन आरोपी उसे रीवा वापस ले आए और एक कमरे में बंधक बनाकर रखा, जहां आरोपी शुभम यादव ने फिर से उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में समान थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया। मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।"
TagsMp Crimeनाबालिगदुष्कर्मदोआरोपीगिरफ्तार MP Crime: Minor rape; two accused arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





