- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Crime:प्रेमी बना...

x
MP Crime: शहर के गिरवाई थाना क्षेत्र में मंगलवार को सनसनी फैल गई जब घर के भीतर निशा कुशवाह का शव लहूलुहान अवस्था में मिला। पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने सबको चौंका दिया। 8 साल से चले आ रहे प्रेम प्रसंग का अंत इतनी बेरहमी से होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी समीर कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ के दौरान आरोपी समीर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह और निशा पिछले 8 सालों से एक-दूसरे के करीब थे। लेकिन करीब 10 दिन पहले निशा की कहीं और सगाई हो गई। इसके बाद निशा ने समीर से दूरी बना ली और उसका मोबाइल नंबर तक ब्लॉक कर दिया। समीर का कहना था कि निशा ने इतने सालों तक प्यार का नाटक किया और अब वह किसी और के साथ शादी करने जा रही थी। युवती को अपने मंगेतर के साथ कार में घूमते देख समीर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
मंगलवार को जब निशा घर में अकेली थी, समीर मौका पाकर अंदर घुस गया। वहां उसने धारदार हसिये से निशा का गला रेत दिया। इतने से भी जब मन नहीं भरा, तो उसने युवती के सिर और मुंह पर भारी पत्थर से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि हत्या से पहले समीर ने निशा के मंगेतर को फोन कर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी थी। हालांकि, मंगेतर ने डरने के बजाय समीर को ही उल्टा धमका दिया कि वह उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा देगा। मंगेतर की इस धमकी के बाद समीर ने तय कर लिया कि वह निशा को ही रास्ते से हटा देगा।घटना के बाद पुलिस ने जब निशा का मोबाइल खंगाला और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, तो समीर का नाम प्रमुखता से उभरा। समीर का घर निशा के घर के पास ही था, लेकिन वह गायब मिला। उसका फोन भी बंद था। पुलिस ने घेराबंदी तेज की और गुरुवार सुबह उसे नयागांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है।
TagsMPCrimeगर्लफ्रेंडमौतMP CrimeGirlfriendDeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





