मध्य प्रदेश

MP Crime:चरित्र पर शक के चलते पति ने की पत्नी की हत्या

Sarita
9 March 2025 7:55 AM IST
MP Crime:चरित्र पर शक के चलते पति ने की पत्नी की हत्या
x
MP Crime: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है. यह घटना बिछिया थाना क्षेत्र की है, बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. शनिवार को महिला का शव माझीपुर गांव में मिला, बिछिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, महिला का नाम साधना है. साधना का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर खेत में पड़ा था|
आरोपी पति पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा, पति ने बताया कि पत्नी शौच के लिए गई थी. यहां किसी ने उस पर हमला कर दिया, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसने शुक्रवार रात को कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है|
Next Story