मध्य प्रदेश

MP Crime: डबल मर्डर, मां-बेटी की बेरहमी से हत्या

Sarita
21 April 2025 7:52 AM IST
MP Crime: डबल मर्डर, मां-बेटी की बेरहमी से हत्या
x
MP Crime: नर्मदापुरम में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। शहर की पीली खंती कॉलोनी में रविवार शाम अज्ञात हमलावर ने मां-बेटी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। मां का शव घर के आंगन में पड़ा मिला, जबकि बेटी का शव घर के बाहर पड़ोसी के घर के पास गली में पड़ा था। दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है। मृतकों की पहचान पूजा मौर्य और उसकी बेटी पल्लवी मौर्य के रूप में हुई है। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि पीली खंती कॉलोनी में दो महिलाओं की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पूजा मौर्य का शव घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला, जबकि उसकी बेटी पल्लवी मौर्य का शव गली में स्थित दूसरे घर के बाहर मिला। हत्या से गुस्साए परिजनों ने घटनास्थल के पास खड़े ऑटो पर पथराव कर तोड़फोड़ की। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है।
घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच की जाएगी। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली जाएगी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से बरामद हथियार व अन्य साक्ष्य एफएसएल टीम ने जब्त कर लिए हैं। परिजनों, रिश्तेदारों व पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।
Next Story