- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Crime: मामूली बात...
मध्य प्रदेश
MP Crime: मामूली बात पर हुआ विवाद, बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Sarita
18 March 2025 6:18 AM IST

x
MP Crime: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह घटना सांगोली गांव की है, जो सिहोनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है|
युवक का नाम धर्मेंद्र सिंह तोमर था और युवक सरसों काटने के लिए ट्रैक्टर चलाकर खेत जा रहा था. तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी. जिससे युवक घायल हो गया. घायल युवक को गांव वाले तुरंत अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि सरसों के भूसे के ठेके को लेकर यह विवाद हुआ. रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक पर फायरिंग कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|
TagsMPविवादबदमाशोंयुवकगोली MPdisputemiscreantsyouthbulletजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





