- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp Crime: बहन के...

x
Mp Crime: एक भाई ने अपनी बहन के जन्मदिन पर एक युवक की हत्या कर दी। खास बात यह है कि उसने यह वारदात उसी चाकू से की जिससे उसने अपनी बहन का बर्थडे केक काटा था। दिल दहला देने वाली यह घटना मध्य प्रदेश के गुना की है। जहां नानाखेड़ी मंडी परिसर में 21 अगस्त को अनिल करोसिया की हत्या कर दी गई थी। गुना पुलिस ने कुछ ही घंटों में इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है। इस मामले में कुल 8 आरोपियों में से 7 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। शनिवार को गुना एसपी अंकित सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इस वारदात का खुलासा किया।
पुलिस के मुताबिक, यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा थी। मृतक अनिल करोसिया ने कथित तौर पर आरोपी अभिषेक उर्फ टिंगा की बहन के बारे में कुछ गलत शब्द कहे थे, जिसके बाद अभिषेक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। एसपी के मुताबिक, आरोपियों का मकसद गुना शहर में दहशत फैलाना और अपने गिरोह का दबदबा बढ़ाना था। उन्होंने पहले अभिषेक की बहन के जन्मदिन का केक उसी चाकू से काटा और फिर उसी चाकू से अनिल करोसिया की हत्या कर दी। मृतक के चचेरे भाई राजकुमार करोसिया ने अभिषेक टिंगा, ललित चंदेल, अंकित अन्नोटिया और उनके साथियों पर हत्या का शक जताया था।
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक भागते हुए दिखाई दिए। उनमें से एक की पहचान ललित चंदेल उर्फ गच्छा के रूप में हुई, जिसे तुरंत पकड़ लिया गया। पूछताछ में ललित ने पूरी घटना का खुलासा किया और अपने साथियों के नाम भी बताए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 6 घंटे के अंदर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित कुशवाह, कल्लू उर्फ रोहित कुशवाह, गज्जू उर्फ गजाधर कुशवाह, अभिषेक उर्फ टिंगा केवट, कपिल सागर, चिन्नू उर्फ गर्वित जाटव, ललित चंदेल उर्फ गच्छा शामिल हैं
TagsMpजन्मदिनभाईखूनीखेलMPBirthdayBrotherBloodyGame जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





