- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Crime: घर में घुसकर...
मध्य प्रदेश
MP Crime: घर में घुसकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Sarita
24 Aug 2025 1:00 PM IST

x
MP Crime: जबलपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने नाबालिग लड़की के घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। युवक जब दुष्कर्म कर रहा था, तभी लड़की का पिता कमरे में पहुंच गया। पिता को कमरे में आता देख आरोपी युवक पिछले दरवाजे से भाग गया। इसी बीच पिता अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचा, जहां उसने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
बता दें कि मामला जबलपुर के मझगवां थाना क्षेत्र का है। जहां सुबह जब लड़की के माता-पिता काम पर गए थे, तो 16 साल की लड़की को घर में अकेला देखकर युवक रोहित पटेल की नीयत खराब हो गई।
युवक पहले लड़की के घर में जबरदस्ती घुसा। फिर उसे कमरे में ले जाकर दुपट्टे से उसका मुंह बांध दिया, जिसके बाद युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। इसी बीच लड़की का पिता घर पहुंचा, उसके पहुंचते ही युवक लड़की को छोड़कर पिछले दरवाजे से भाग गया।
युवक के भागते ही पिता लड़की के पास पहुंच गया। सबकुछ जानने के बाद पिता और लड़की थाने गए, जहाँ उन्होंने युवक के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट लिखे जाने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
TagsMPयुवकयुवतीदुष्कर्मगिरफ्तारMPyoung mangirlrapearrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





