मध्य प्रदेश

MP Board पांचवीं आठवीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित: पिछले साल से 4.25 % ज्यादा छात्र-छात्राएं हुए उत्तीर्ण

Gulabi Jagat
29 March 2025 7:43 PM IST
MP Board पांचवीं आठवीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित: पिछले साल से 4.25 % ज्यादा छात्र-छात्राएं हुए उत्तीर्ण
x
Raisen| राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा 5वीं और 8वीं की बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थी। पांचवीं में 94.85% और आठवीं में 92.14% छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे हैं। पिछले साल 2023-24 में पांचवीं का परीक्षा परिणाम 90% और 8वीं में 88% बच्चे पास हुए थे। इस बार दोनों ही कक्षाओं में सवा चार प्रतिशत बच्चे ज्यादा उत्तीर्ण हुए हैं। डीपीसी टीआर रैकवार ने बताया कि पांचवीं की परीक्षा में 20,687 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।, जिसमें से 19,621 विद्यार्थी पास हो गए हैं। 3,915 छात्र-छात्राओं को AA प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है। 96.23% बालिकाएं और 93.55% बालक परीक्षा में उत्तीर्ण रहे हैं।



सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद पुरम बेगमगंज में किया गया ।वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ ।जिसमें विद्यालय के प्राचार्य एवं अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना की गई। वार्षिक परीक्षा की कक्षा 5 वीं और 8 वीं में सभी भैया बहनों ने अच्छे स्थान प्राप्त करें ।जिसमें कक्षा 8 वीं का 92.7 % और कक्षा 5 का 100% परिणाम रहा। कक्षा 3 कक्षा 4 कक्षा 6 एवं कक्षा 7 में परीक्षा परिणाम 100% रहा । कक्षा 9th में 85%और 11th में 80% परिणाम रहा ।जिसमें कक्षा 1 मे 56 प्रथम 9 द्वितीय 1 तृतीय कक्षा 2nd में 60 प्रथम 7 द्वितीय कक्षा 3rd में 35 प्रथम 26 द्वितीय 18 तृतीय कक्षा 4th में 36 प्रथम 33 द्वितीय कक्षा 6th में 25 प्रथम 22 द्वितीय 7 तृतीय कक्षा 7th में 26 प्रथम 19 द्वितीय 15 तृतीय कक्षा 9th में 27 प्रथम 22 द्वितीय कक्षा 11th में बच्चों ने प्रथम 27 द्वितीय 7 सभी भैया बहनों को विद्यालय समिति के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, सचिव धर्मेद्र जैन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र यादव एवं सभी सदस्य गणों और प्राचार्य शिवराज सिंह चौधरी जी के द्वारा जी आगामी भविष्य की शुभकामनाएं दी गई । अच्छे से पढ़ाई करने की शुभकामनाएं प्रदान की गई।
Next Story