- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp Accident: दो...
मध्य प्रदेश
Mp Accident: दो मोटरसाइकिलें आपस में टकराईं, दो लोगों की मौत ,तीन घायल
Sarita
10 Jan 2026 7:31 AM IST

x
Mp Accident: दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पांच घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद भुज्जी अहिरवार और जितेंद्र साहू को मृत घोषित कर दिया। शेष तीन घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतकों के शव जिला अस्पताल में रखे गए हैं।
जानकारी के अनुसार, तेजगढ़ निवासी भुज्जी अहिरवार, दामोदर अहिरवार और परमलाल अहिरवार एक बाइक पर सवार होकर तेजगढ़ से बनवार की ओर जा रहे थे। तभी उनकी टक्कर सिमरी खुर्द गांव निवासी जितेंद्र साहू की बाइक से हो गई, जिस पर उनकी पत्नी मोहिनी भी सवार थीं। घटना के बाद पांचों लोग घायल होकर सड़क पर पड़े थे। यह हादसा 17 मिल के समीप हुआ।नोहटा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शव जिला अस्पताल के शव गृह में रखे गए हैं और शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।
TagsMpAccidentमोटरसाइकिलेंटकराईंदोमौततीनघायलMPMotorcyclesCollisionTwoDeathsThreeInjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





