- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Accident: दर्दनाक...
मध्य प्रदेश
MP Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत, परिजनों में कोहराम
Sarita
7 Jan 2026 9:42 AM IST

x
MP Accident: हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की जान चली गई। यह हादसा ग्राम जामली के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों युवक सड़क किनारे स्थित एक खेत में जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने और पूरी रात ठंड में पड़े रहने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, दोनों युवक सोमवार शाम हरदा से हम्माली का काम समाप्त कर अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में एक मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वे दुर्घटना का शिकार हो गए।
मंगलवार सुबह खेत मालिक जब अपने खेत की ओर गया, तो उसने बाइक और दो युवकों के शव पड़े देखे। इसके बाद उसने तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई संजय ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने मृतकों के पास मिले मोबाइल फोन के माध्यम से उनके परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। मृतकों की पहचान ग्राम काकड़दा निवासी रेवाशंकर पिता रामभरोस कलम (26) और करनपुरा निवासी मुकेश उर्फ गुलकेश पिता रामकरण कलम (24) के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
TagsMPहादसेभाइयोंमौतकोहराम MPaccidentbrothersdeathgrief जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





