मध्य प्रदेश

MP Accident: दर्दनाक हादसा, बाइक से टकराकर कुएं में गिरी कार, 12 लोगों की मौत

Sarita
28 April 2025 6:25 AM IST
MP Accident: दर्दनाक हादसा, बाइक से टकराकर कुएं में गिरी कार, 12 लोगों की मौत
x

MP Accident: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक दर्जन लोगों की मौत हो गई. दरअसल, मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के चकरिया गांव में रविवार को बड़ा हादसा हुआ. जहां चौपाटी पर एक कार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी. उसके बाद कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी. बताया जा रहा है कि कार में कुल 13 लोग सवार थे. हादसे में कुल 12 लोगों की मौत हो गई. मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने हादसे में 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है. कुएं में गिरने से कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जानिए कैसे हुआ हादसा? बताया जा रहा है कि बाइक से टकराने के बाद जैसे ही कार कुएं में गिरी, उसमें से एलपीजी लीक होने लगी. जिससे कार में सवार लोगों का दम घुटने लगा|

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान कार सवारों को बचाने के लिए एक स्थानीय युवक भी कुएं में कूद गया. लेकिन गैस लीक होने से उसका भी दम घुट गया. जिससे उसकी भी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीओपी, थाना प्रभारी, एसडीएम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। क्रेन की मदद से कार और सभी लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया। कुएं से सिर्फ एक महिला, एक छोटी बच्ची और एक किशोरी को जिंदा निकाला गया है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइक सवार की भी मौत

अनियंत्रित होकर कार की चपेट में आने वाला बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति था। हादसे में उसका पैर बुरी तरह टूट गया। लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग व्यक्ति मंदसौर जिले के आबाखेड़ी गांव का रहने वाला था। उसका नाम गोबर सिंह चौहान बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुएं में मुंडेर नहीं थी, जिसके कारण कार तेज रफ्तार में कुएं में गिर गई। कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में कूदे व्यक्ति मनोहर सिंह (40) का भी गैस के कारण दम घुट गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Next Story