- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP accident: ट्रैक्टर...
मध्य प्रदेश
MP accident: ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत
Sarita
19 Feb 2025 7:43 AM IST

x
MP accident: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां मूंदी थाना अंतर्गत दैत फाटे के पास अजनाल नदी पर ट्रैक्टर और बाइक में भीषण भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मूंदी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को मूंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया|
पुलिस के अनुसार हादसे में सुदामा उम्र 30 साल पिता सरदार निवासी भगवानपुरा पंजाबी थाना मूंदी और तुलसीराम उम्र 28 साल पिता रूपसिंह निवासी मोजवाड़ी थाना हरसूद की मौत हो गई. दोनों मृतक किसी काम से मूंदी आए थे. घर जाते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है. मूंदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कल सुबह दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे|
TagsMPट्रैक्टरबाइकर टक्करदोमौतMPtractorbike collidetwo dieजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





