मध्य प्रदेश

MP Accident: मुर्गी से भरी पिकअप और ट्रक में जोरदार टक्कर, दो की मौत,कई मुर्गियां मरीं

Sarita
19 March 2025 7:03 AM IST
MP Accident: मुर्गी से भरी पिकअप और ट्रक में जोरदार टक्कर, दो की मौत,कई मुर्गियां मरीं
x
MP Accident: शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में एनएच 43 पर स्थित बघेल ढाबा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां मुर्गी से भरी पिकअप और ट्रक में भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप का टायर फटने से यह हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में कई मुर्गियां भी मर गईं। इस हादसे में पिकअप में सवार राम बहारी और बलदेव सिंह की मौत हो गई।
वे क्षतिग्रस्त पिकअप में फंस गए थे, जिसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और दोनों घायलों को बाहर निकाला गया, इस घटना में ट्रक चालक सहित मंटू कोल, नीरज यादव, ऋषि यादव को गंभीर चोटें आई हैं। ट्रक चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया था, जिसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, यह घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र में एनएच 43 पर स्थित बघेल ढाबा के पास हुई।
Next Story