- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Accident: नशे में...
मध्य प्रदेश
MP Accident: नशे में धुत बाइक सवार ने चार महिलाओं को टक्कर मारी
Bharti Sahu 2
13 Nov 2024 11:37 AM IST

x
MP Accident: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मंगलवार को बाजार थाना क्षेत्र के छाता गांव में एक बाइक सवार ने कुछ महिलाओं को टक्कर मार दी. बता दें कि चार महिलाएं पूजा कर लौट रही थीं. इस घटना के बाद बाइक सवार खुद गिर गया और घायल हो गया जिससे उसकी मौत हो गई. बाइक सवार की टक्कर से महिला उर्मिला का जबड़ा टूट गया है और कंचन भी गंभीर रूप से घायल है, दोनों को भोपाल रेफर किया गया है. जबकि दो अन्य घायल संगीता और जयश्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार रमेश मरकाम अर्जुनवाड़ी का रहने वाला था. वह नशे की हालत में बाइक चलाकर बैतूल से गांव जा रहा था. इस दौरान उसने रास्ते में महिलाओं को टक्कर मार दी और गिर गया, उसके सिर में गंभीर चोट आई, उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई. अस्पताल पुलिस चौकी ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है|
TagsMPनशेबाइक सवारचारमहिलाओंटक्करMPdrunkbike riderfourwomencollision जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





