- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Accident ...
मध्य प्रदेश
MP Accident :श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराई, चार की मौत, 17 घायल
Sarita
8 Feb 2025 9:30 AM IST

x
MP Accident : डीएसपी ने बताया कि हादसे में मिनी बस में सवार दो श्रद्धालु और स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। चौधरी के मुताबिक मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। डीएसपी ने बताया कि हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि मिनी बस चालक द्वारा स्पोर्ट्स बाइक को बचाने की कोशिश करने पर यह हादसा हुआ। चौधरी ने बताया कि मिनी बस में सवार श्रद्धालु उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे।
मानपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायलों में चार साल का बच्चा और आठ महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग मिनी बस में बैठे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन घायलों को इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ये लोग कर्नाटक के रहने वाले हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शुक्रवार तड़के श्रद्धालुओं की मिनी बस और स्पोर्ट्स बाइक के टैंकर से टकरा जाने से दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह दुर्घटना आगरा को मुंबई से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुई जब श्रद्धालुओं को ले जा रही एक मिनी बस और एक स्पोर्ट्स बाइक मानपुर थाना क्षेत्र में भेरू घाट से उतरते समय नियंत्रण खो बैठीं और आगे चल रहे एक टैंकर से टकरा गईं।
TagsMPश्रद्धालुओंबसट्रकटकराईचारमौतMPdevoteesbustruckcollidesfourdeathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





