- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Accident : बाइक...

x
MP Accident : मध्य प्रदेश के धार में सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। शादी समारोह से लौटते समय युवक बाइक समेत कुएं में गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला। सभी मृतक धरमपुरी थाना क्षेत्र के मुंडला गांव के रहने वाले थे। हादसा मनावर थाना क्षेत्र का है|
मृतक संदीप अपने दोस्त और परिवार के साथ अपनी बहन पूजा के ससुराल छोटी उमरबंद गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। वापस लौटते समय चारों बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच रात करीब 11.50 बजे अंधे मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान सभी बाइक समेत कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों के शवों को बाहर निकालकर पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
TagsMPबाइककुएं4 मौतMPbikewell4 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





