- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP : जिला अस्पताल में...
मध्य प्रदेश
MP : जिला अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस में देर रात लगी भीषण आग, आठ वाहन राख
Tara Tandi
7 March 2025 12:53 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्यप्रदेश: जिला अस्पताल कैंपस में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें आठ कंडम एंबुलेंस धू-धूकर जल उठीं, यह हादसा रात 12:00 से 1:00 बजे के बीच का है, जब नर्सिंग स्टाफ क्वार्टर के पास खड़ी कबाड़ एंबुलेंस में अचानक आग लग गई.
आग इतनी भयावह थी कि, कुछ ही देर में एक के बाद एक कुल आठ एंबुलेंस ने आग की लपटों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शी चंद्रायण मिश्रा के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुराने सीएमएचओ कार्यालय के पास ये सभी जर्जर एंबुलेंस सालों से खड़ी थीं. बताया जा रहा है कि, ये एंबुलेंस पिछले 10 सालों से नीलामी की राह देख रही थीं, लेकिन किसी कारणवश अब तक इनकी नीलामी नहीं हो पाई थी.
गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी यहां कई बार कंडम एंबुलेंस में आग लग चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हैरानी की बात यह रही कि आग लगने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा.
इस पूरे मामले पर सिविल सर्जन दीपा रानी इसरानी ने कहा कि आग लगने की घटना बेहद गंभीर है और इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी कि, आखिर बार-बार कबाड़ एंबुलेंस में आग क्यों लग रही है.
फिलहाल, इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को फिर से उजागर कर दिया है, सवाल यह है कि, कब तक ये कंडम एंबुलेंस हादसों को न्योता देती रहेंगी, और प्रशासन आंखें मूंदे रहेगा?
TagsMP जिला अस्पतालखड़ी एंबुलेंसदेर रात लगी भीषण आगआठ वाहन राखMP District Hospitalparked ambulancehuge fire late nighteight vehicles burnt to ashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





