मध्य प्रदेश

Morena: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत

Sarita
18 Aug 2025 12:16 PM IST
Morena: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत
x
Morena मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के मानपुर गाँव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ घास लेकर लौट रहे एक युवक की बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बाबरीपुरा निवासी अनूप सिंह तोमर के रूप में हुई है। अनूप सिंह मुरैना में रहकर भैंस पालन का काम करते थे। हर दिन की तरह सोमवार को भी वह गाँव से पशुओं के लिए घास लेकर बाइक से मुरैना लौट रहे थे।
इसी दौरान सिहोन्या की ओर से तेज़ गति से आ रहे पत्थरों से भरे एक अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर बाइक पर बंधे घास के गट्ठर से हुई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और अनूप सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मिर्घान चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुरैना अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक और ट्रॉली की तलाश में जुटी हुई है।
Next Story