- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Morena: भीषण हादसा,...
मध्य प्रदेश
Morena: भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को मारी टक्कर
Sarita
21 Feb 2025 11:29 AM IST

x
Morena मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई. बताया जा रहा है कि इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. ट्रैक्टर-ट्रॉली में करह धाम मंदिर के दर्शन कर भंडारा खाने जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. यह घटना सुमावली थाना क्षेत्र के बगियापुरा में हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे ट्रॉली में सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए|
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीणों ने ट्रॉली के नीचे दबे सभी घायल श्रद्धालुओं को बाहर निकाला. 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक सभी घायल बिरुआ गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|
TagsMorenaश्रद्धालुओंट्रैक्टर-ट्रॉलीकारटक्करMorenadevoteestractor-trolleycarcollisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





