- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मानसून का मॉडल: केरल...
मध्य प्रदेश
मानसून का मॉडल: केरल में 27 May के आसपास मानसून देगा दस्तक, तापमान में उतार-चढ़ाव
Gulabi Jagat
11 May 2025 10:37 PM IST
x
Raisen। जिले में मौसम के मिजाज बदल रहे हैं। अचानक तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान कई जगह पेड़ गिरे, बिजली लाइन भी टूट गई। इससे बिजली गुल हो गई। शादी सीजन में सबसे ज्यादा समस्या मैरिज गार्डन में सामने आई। यहां चल रही तैयारियां प्रभावित हुई। तहसील रायसेन के ग्राम दीवानगंज रोड पर 33 केवी लाइन पर पेड़ा गिरा, इससे बिजली चली गई। इसी तरह जिले के कई गांवों में आंधी से अफरा-तफरी मची। शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई।
पिछले वर्षों के आंकड़ों पर हम यदि नजर डालें तो 2020 से 2024 के बीच मानसून ने केरल में 29 मई से लेकर 8 जून के बीच दस्तक दी थी। लेकिन इस बार मौसम विभाग के वैज्ञानिक मॉडलों ने संकेत दिए हैं कि मानसून समय से पहले आ सकता है। यदि पूर्वानुमान सटीक रहता है, तो रायसेन समेत आसपास के जिलों में जल्दी बारिश शुरू होने की उम्मीद है।
पिछले एक पखवाड़े से जिले में गरज-चमक, तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ बारिश की बौछारें हो रही हैं। यह स्थिति लगातार एक दो दिन छोड़कर हो रही है। इस तरह हो रहा मौसम में बदलाव जल्द मानसून की तरफ इशारा कर रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस बार सामान्य तिथि से पहले मानसून केरल में पहुंच जाएगा। इसके बाद मप्र में मानसूनी बादल डेरा डाल लेंगे। यानी मौसम सुहाना हो जाएगा। जिले में भी जल्द मानसून आने की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार शाम फिर हल्की आंधी चली, जिले के ग्रामीण अंचल में बूंदाबांदी भी हुई।
केरल में 27 को मानसून आने की संभावना: मौसम विज्ञान विभाग ने संकेत दिए हैं कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में अपनी सामान्य तिथि से पहले 27 मई के आसपास पहुंच सकता है। केरल में मानसून के आगमन के करीब एक पखवाडा का समय बचा है।
Tagsमानसून का मॉडलकेरल27 Mayमानसूनदस्तकतापमानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





