मध्य प्रदेश

नकतरा PHC पर विधायक का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर चेतावनी

Gulabi Jagat
30 May 2025 11:05 PM IST
नकतरा PHC पर विधायक का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर चेतावनी
x
Raisen, रायसेन। जिले की सांची विस सीट के भाजपा विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकतरा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, द्वारा निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नकतरा का निरीक्षण किया गया। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, द्वारा ग्राम नकतरा में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के लिए निर्देशित किया गया। उक्त भवन रूपये 193 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। निरीक्षण के समय एन.एच.एम के उपयंत्री कुशवाह द्वारा बताया गया कि उक्त भवन जूलाई 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा ।इस संबंध में विधायक डॉ चौधरी द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त भवन निर्धारित अवधि में गुणवत्ता पूर्वक बने। यह सुनिश्चित किया जाए। उनके द्वारा परिसर में बन रहे चिकित्सक आवास का भी निरीक्षण किया गया ।वहीं ठेकेदार को आवासो को भी गुणवत्ता पूर्वक बनाये जाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा नकतरा के पूर्व सरपंच कालूराम विश्वकर्मा, जगदीश अहिरवार आदि उपस्थित थे।



Next Story