मध्य प्रदेश

MLA Dr. Chaudhary अपने जन्मदिन समारोह में बोले- 'विश्वास की डोर को बनाऊंगा मजबूत...'

Gulabi Jagat
16 July 2024 11:14 AM GMT
MLA Dr. Chaudhary अपने जन्मदिन समारोह में बोले- विश्वास की डोर को बनाऊंगा मजबूत...
x
Raisen रायसेन। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांची विधानसभा क्षेत्र के लाडले भाजपा के वरिष्ठ विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी का जन्मदिन गरिमामय समारोह में भाजपा कार्यालय श्रीराम परिसर सागर रोड़ भाजपाईयों ने धूमधाम से मनाया।कहीं पौधरोपण किया गया तो कहीं जिला अस्पताल में मरीजों उनके समर्थकों द्वारा फल और बिस्कुट पैकेट वितरित किए गए तो महात्मा गांधी वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों को सुरुचिपूर्ण भोजन वितरित कर जनसेवा की।बनगवां के समीप रतनपुर गांव में विधायक डॉ चौधरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान डॉ नीरा चौधरी पर्व,रौनक चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिपं अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा एस मुनियन,नपाध्यक्ष सविता जमना सेन अंशुल शर्मा बद्री जादोन वीरेंद्र सिंह बघेल आदि ने 666 पौधे रोपकर हरियाली खुशहाली का दिया संदेश दिया।दोपहर लगभग 3 बजे श्रीराम परिसर में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह, बबलू चौधरी ,जगदीश अहिरवार,वीर सिंह पटेल दातार सिंह मीणा,रघुवीर यादव पठारी, गोविंद दास वैष्णव महाराज ब्रजेश चतुर्वेदी आदि ने हिस्सा लिया।आरती के बाद महाप्रसादी वितरण किया गया।
केक काटकर मनाईं जन्मदिन की खुशियां .....
श्रीराम परिसर में शाम के वक्त उनके समर्थकों भाजपा नेताओं द्वारा विशाल केक काटकर बिखेरी जन्मदिन की खुशियां।इस अवसर पर जन्म समुदाय को संबोधित करते हुए विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने कहा कि सांची विधानसभा की जीत ऐतिहासिक और जनता की जीत है आम नागरिकों भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है। आपके विश्वास और उम्मीदकी डोर को कभी बेकार नहीं जाने दूंगा ।सांची विधानसभा समूचे मध्यप्रदेश में मॉडल बनाने की कोशिश लगातार की जा रही है । भाजपा की डबल इंजन की सरकार भी विकास के मामले में भरपूर सहयोग कर रही है।उन्होंने फिर से दोहराते हुए कहा कि विधानसभा, लोकसभा चुनावों में मतदाताओं ने जो प्रचंड जीत का आशीर्वाद दिया है वह अनुकरणीय है।जनसेवा के लिए मेरे घर के दरवाजे साँची विस क्षेत्र के लिए हमेशा खुले रहेंगे।इस मौके पर नपाध्यक्ष सविता जमना सेन उनकी मित्र मंडली द्वारा बुलाए गए कलाकारों ने मयूर नृत्य, दुलदुल घोड़ी सहित ढपला रमतूला पार्टी ने लोगों का लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
जन्मदिन समारोह में जनपद पंचायत साँची की अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते, नगर परिषद साँची के अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार, धीरेंद्र मंजू कुशवाह चन्द्रकृष्ण कल्पना रघुवंशी, बबलू ठाकुर, पूर्व हिउ स अध्यक्ष मनीष बंटी माहेश्वरी, मुकेश मुक्कू राठी, शिवराज राजावत, हिउ स अध्यक्ष कृष्ण मोहन चतुर्वेदी, रविन्द्र शर्मा,मोनू शर्मा कन्हैया सूरमा, राजेन्द्र राज मीणा, अशोक राठौर, राजू राठौर केशराम साहू, दीपक रघुवंशी, नूतन कुशवाह बीरबल कुशवाहा, मनोज रानी कुशवाहा गोपालपुर तेज सिंह परिहार चच्चा, दीपक नीति पंड्या मुकेश रघुवंशी,कुद्दुस खान अलीम पार्ट्स खान अय्यूब खान संतोष यादव पन्नी आदि शामिल हुए।
Next Story