मध्य प्रदेश

मौसम विभाग ने कहा- 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं,सीजन में पहली बार पारा 41 डिग्री पर

Gulabi Jagat
26 April 2024 1:20 PM GMT
मौसम विभाग ने कहा- 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं,सीजन में पहली बार पारा 41 डिग्री पर
x
रायसेन। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के थपेड़ों की वजह से गर्मी ने चढ़ाई कर दी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।जो सीजन में पहली बार है। इससे दिन में लोगों को लू चलने जैसा अहसास रहा। मौसम विभाग ने 27,28 अप्रेल को रायसेन सहित अंचल में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चल सकती है। तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के आसार हैं।
गर्मी के सीजन के 56 दिन बीत गए हैं। मार्च से लेकर अब तक हर तीन से चार दिन में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल छा रहे हैं। इससे पश्चिमी हवा नहीं चल पा रही है। इस कारण दो बार ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच सका है। लेकिन 53 दिन तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। इससे दिन में भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। पहली बार तापमान 41 डिसे पर आने से दिन में भीषण गर्मी का अहसास हुआ। दिन में व्यस्ततम सड़कों पर लोगों की भीड़ कम थी। हालांकि रात में राहत रही।
इस कारण बदला मौसम.....
राजस्थान की ओर से 8 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली। यह हवा अपने साथ राजस्थान की गर्मी लेकर आ रही है।, जिससे गर्मी बढ़ गई है।
ये सिस्टम भारी, जिससे आएगी आंधी......
जम्मू कश्मीर में जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, वह अफगानिस्तान के पास है। 26 ,27 अप्रेल को जम्मू-कश्मीर में पहुंचेगा।असम, महाराष्ट्र में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। दक्षिण मध्य प्रदेश में भी चक्रवातीय घेरा बना है।
Next Story