- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Meghnagar: भद्रतप...
मध्य प्रदेश
Meghnagar: भद्रतप तपस्वियों के घर जाकर पूछी सुखशाता
Gulabi Jagat
24 Oct 2024 11:36 PM IST

x
Meghnagar मेघनगर। नगर में आयोजित ज्ञानतत्व तपोमय में चातुर्मास अंतर्गत विश्वपुज्य दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सुरीश्वरजी महाराज साहब, पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब के दिव्य आशीर्वाद एवं वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब और आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सुरीश्वरजी महाराज साहब के आशीर्वाद एवं पूज्य साध्वीश्री तत्वलताश्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा - 4 की पावन प्रेरणा से 100 दिवसीय सामूहिक भद्रतप की आराधना पूर्णाहुति की ओर है। 10 आराधक इस तप आराधना को कर रहे है, जिसमे 75 उपवास और 25 बियाशना आते है।
उक्त जानकारी देते हुए परिषद प्रवक्ता दिविक कावड़िया ने बताया कि भद्रतप का पारणा आगामी 04 नवंबर को संपन्न होगा। इसके साथ है 108 अट्ठम तप का पारणा भी 04 को संपन्न होगा। कावड़िया ने साथ ही बताया कि श्रीसंघ के सदस्यो और परिषद परिवार के सदस्यो द्वारा 10 तपस्वियों के घर घर जाकर सुखशाता पूछते हुए तप अनुमोदना में चौबीसी भी उनके घर पर गाई गई।
Tagsमेघनगरभद्रतप तपस्विघरसुखशाताMeghnagarBhadratap ascetichomehappinessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





