- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mauganj:आठवीं की...

x
Mauganj मऊगंज : मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी आठवीं की छात्रा है और घर से स्कूल में पेपर देने के लिए निकली थी। छात्रा जंगल में बेहोश हालत में मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि छात्रा को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करके उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, छात्रा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे सहेली के साथ आठवीं प्री-बोर्ड की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में बाइक सवार 4 युवकों ने उनका रास्ता रोका। इसके बाद एक छात्रा को वहीं छोड़कर नाबालिग को साथ ले गए और नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया। छात्रा बेहोशी की हालत में जंगल में मिली, जिसे मऊगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश शुरु की है।
TagsMauganjछात्रागैंगरेपजांचपुलिस Mauganjstudentgang rapeinvestigationpolice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





