- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mathura: गोमांस की...
मध्य प्रदेश
Mathura: गोमांस की सूचना पर दो समुदायों में बवाल, तीन लोग गिरफ्तार
Sarita
10 Jan 2026 7:57 AM IST

x
Mathura मथुरा : मथुरा के अजय नगर में शुक्रवार को गो मांस की सूचना पर बवाल मच गया। दो समुदाय आमने-सामने आ गए, जिसकी सूचना पर एसपी और सिटी सीओ रिफाइनरी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और संदिग्ध मांस होने की सूचना पर कई घरों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस को कई घरों से संदिग्ध मांस भी बरामद हुआ।
बताया गया कि पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही थी कि कॉलोनी में मौजूद कबाड़ के एक से दो गोदामों में कुछ लोगों के द्वारा आग लगा दी गई। जिससे पुलिस का ध्यान भटका और अजय नगर में रह रहे मुस्लिम समुदाय के लोग घर छोड़कर भाग गए।इस दौरान पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। इधर कबाड़ के गोदाम में लगी आग और हिंदू संगठनों के द्वारा संदिग्ध मांस को लेकर उबाल को देखते हुए पूरे दिन कॉलोनी में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
इधर आग की लपटों को बढ़ता देख मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि संदिग्ध मांस मिलने की सूचना पर पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध मांस को जप्त कर लैब टेस्टिंग के लिए वेटरनरी कॉलेज में भेजा गया है। वहीं तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।
TagsMathuraगोमांसबवालतीनगिरफ्तारMathurabeefclashesthreearrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





