मध्य प्रदेश

Raisen में मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित

Gulabi Jagat
12 March 2025 10:08 PM IST
Raisen में मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित
x
Raisen। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह,निकाह योजना अंतर्गत जिला मुख्यालय रायसेन स्थित चिड़िया टोल वन परिसर में बुधवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 15 जोड़ों का विवाह और 12 जोड़ों का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में सांची के बीजेपी विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी नपाध्यक्ष सविता जमना सेन,जिपं सीईओ अंजू पवन भदौरिया, मनोज बाथम नपा सीएमओ सुरेखा जाटव मनुकान्त चौरसिया, बीजेपी पार्षद वार्ड 8 पार्षद कैलाश ठाकुर, वार्ड 14 पार्षद देवेंद्र मुन्ना लाल यादव, भी सम्मिलित हुए।वहीं नवदम्पत्तियों को आर्शीवाद दिया। उनके सुखमय जीवन की कामना की। विवाह , निकाह सम्पन्न होने के बाद नवदम्पत्तियों को विवाह पंजीयन और पौधे भी प्रदाय किए गए।

इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रहीं मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना सहित अन्य योजनाओं के कारण आज बेटी बोझ नहीं वरदान समझी जाती है। बेटी के जन्म होने पर घर-परिवार में खुशियां मनाई जाती हैं कि लाड़ली लक्ष्मी घर में आई है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि बेटी की शादी धूमधाम से करें।लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कई बार यह संभव नहीं हो पाता। गरीब माता-पिता के इस सपने को प्रदेशकी डॉ मोहन सरकार साकार कर रही है ।और अब बेटियों की शादी धूमधाम से हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।महिलाओं के लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही है। सामूहिक विवाह सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, विभिन्न वार्डो के पार्षदगण, सीएमओ रायसेन सुरेखा जाटव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा नागरिक भी उपस्थित रहे। सामूहिक विवाह सम्मेलन के प्रारंभ में नगर में बारात भी निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और आमजन सम्मिलित हुए।
Next Story