- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जननी प्रसूति योजना की...
मध्य प्रदेश
जननी प्रसूति योजना की राशि के लिए दर दर की ठोकरें खा रहीं कई महिला हितग्राही, जिम्मेदार अधिकारी बने खामोश
Gulabi Jagat
25 March 2025 6:20 PM IST
x
Raisen। तहसील रायसेन क्षेत्र में कई जननी प्रसूति योजना की महिला हितग्राही पिछले दो सालों से भटक रही हैं।बताया जाता है कि इस महत्वकांक्षी योजना में बजट की कमी बनी हुई है।शायद इसी वजह से हितग्राही परेशान हैं।तहसील रायसेन के सालेरा गांव में एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा फर्जीवाड़े के कई मामले सामने आए हैं।बीएमओ सांची ने इस फर्जीवाड़े की बारीकी से जांच पड़ताल कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है।
फर्जीवाड़े का मामला 01
आवेदक हेमराज बैरागी पत्नी पूजा बागड़ी निवासी सालेरा तहसील रायसेन।पत्नी पूजा बागड़ी की डिलेवरी13 मार्च 2023 में जिला अस्पताल में हुई थी।जननी प्रसूती योजना की राशि उषा बिथोरिया मैडम ने गलत तरीक़े से चहेते हितग्राही के खाते में जमा करवा दिए गए।जबकि वास्तविक हितग्राही हेमराज बैरागी पत्नी पूजा बागड़ी का एकाउंट नम्बर 6810010000 3094 संयुक्त खाता दिया था।एकाउंट नम्बर देने के बावजूद गलती महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ऊषा बीथोरिया ने जानबूझकर की है।इस मामले में गलती महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ऊषा मैडम की है।हितग्राही पिछले 2 सालों से भुगतान के लिए दर दर भटकने के लिए मजबूर है।यह कोई नया मामला नहीं है ।इसके पहले भी कई मामले गड़बड़झाले उजागर हो चुके हैं।इस तरह गलती महिला बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की है।खामियाजा हितग्रहियों को बेवजह भुगतना पड़ रहा है।
इनका कहना है.....
आपके द्वारा यह पूजा बागड़ी का मामला संज्ञान में आया है।मैं इस मामले की जांच पड़ताल करवा कर निश्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी।आप बिलकुल चिंता नहीं करें।रवि राठौर बीएमओ सांची
Tagsजननी प्रसूति योजना की राशिमहिला हितग्राहीजिम्मेदार अधिकारीखामोशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





