मध्य प्रदेश

गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से मनकवारा के किसान को हुआ लाखों का नुकसान

Gulabi Jagat
30 March 2025 10:27 PM IST
गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से मनकवारा के किसान को हुआ लाखों का नुकसान
x
Raisen। जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम मनकवाडा़ में किसान ब्रजगोपाल गौर के 7 एकड़ खेत में खड़े गेहूं कि फसल में आज रविवार की दोपहर 12 बजे के लगभग अचानक आग लग गई। जिससे किसान ब्रजगोपाल की खडी़ फसल जलकर राख हो गई।पड़ोसियों की मदद से सूचना पाते ही किसान परिवार सहित खेत पहुंचा ।आग में जलती हुई फसल को बचाने गांव वाले पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद भी लगभग 2 ,3 एकड़ फसल किसान ब्रजगोपाल गौर की जल कर ख़ाक हो गई ।साथ ही फायर बिग्रेड सिलवानी को सूचना पाते ही कुछ समय बाद पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका ।पीड़ित किसान ब्रजगोपाल ने बताया कि लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए का मेरा नुकसान हो गया है।

तहसीलदार भरत मांडरे से बात हुईं तो उनके द्वारा बताया कि पटवारी के द्वारा जानकारी मिलीं है कि बिजली के शार्टसर्किट होने पर आग लगी है। जिसकी समस्त जानकारी प्राप्त हो गई है।
Next Story