- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sidhi में बड़ी...
मध्य प्रदेश
Sidhi में बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रक जब्त
Tara Tandi
21 Jun 2025 1:32 PM IST

x
Sidhi सीधी: मध्यप्रदेश मऊगंज जिले के हनुमना तहसील के दादर पश्चिम गांव में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 बकरियों से भरा एक ट्रक जब्त किया है. मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो आरोपियों पुष्पेंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया.
ट्रक (MH40 BL 4142) में बकरियों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था. पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी इन बकरियों को जबलपुर ले जा रहे थे, लेकिन उनके पास कोई वैध दस्तावेज या परिवहन की अनुमति नहीं थी. इस क्रूरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)घ के तहत मामला दर्ज किया है.
जानवरों को तत्काल सुरक्षित रूप से उमरी ग्राम पंचायत स्थित गौशाला में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां पंचायत द्वारा उनके भोजन और देखभाल की जिम्मेदारी ली गई है.
मऊगंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि “बीते एक सप्ताह में पशु तस्करी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. यह केवल शुरुआत है, आने वाले दिनों में ऐसे अवैध कामों पर पूरी तरह अंकुश लगाने की योजना है.”
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में बकरियों की आपूर्ति कहां और किस उद्देश्य से की जा रही थी. मामले की गहराई से जांच जारी है.
TagsSidhi बड़ी कार्रवाईपशु तस्करीदो आरोपी गिरफ्तारट्रक जब्तSidhi big actionanimal smugglingtwo accused arrestedtruck seizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





