मध्य प्रदेश

नेशनल हाईवे 30 में बड़ा हादसा, ट्रक ने खड़े कंटेनर को मारी टक्कर, कंटेनर के नीचे गाड़ी सुधार रहे तीन मैकेनिक की मौत

Renuka Sahu
11 March 2022 5:42 AM GMT
नेशनल हाईवे 30 में बड़ा हादसा, ट्रक ने खड़े कंटेनर को मारी टक्कर, कंटेनर के नीचे गाड़ी सुधार रहे तीन मैकेनिक की मौत
x

फाइल फोटो 

रीवा जिले के सोहागी पहाड़ क्षेत्र में गुरुवार की रात एक कंटेनर खराब होने पर मैकेनिक उसको ठीक करने के लिए गाड़ी के नीचे काम कर रहे थे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रीवा जिले के सोहागी पहाड़ क्षेत्र में गुरुवार की रात एक कंटेनर खराब होने पर मैकेनिक उसको ठीक करने के लिए गाड़ी के नीचे काम कर रहे थे। इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े कंटेनर को टक्कर मार दी जिससे मैकेनिक कंटेनर के पहियों के भीतर ही फंस गए और उनकी मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 3 से 4 बजे के बीच नेशनल हाईवे 30 के सोहागी पहाड़ की है। कंटेनर खराब हो गया था जिसे हाईवे किनारे खड़ा करके कुछ मैकेनिक उसके नीचे काम कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े कंटेनर को जोरदार ठोकर मारी। इस भीषण टक्कर से जो मैकेनिक कंटेनर के नीचे काम कर रहे थे, उनके शरीर गाड़ी के पहियों में फंस गए और कुछ अन्य लोग भी एक्सीडेंट से घायल हो गए।
कंटेनर के नीचे काम करने वाले तीन की मौत
सड़क हादसे में कंटेनर के नीचे काम कर रहे तीन मैकेनिकों की तो वहीं मौत हो गई। अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले घायलों को डायल 100 की मदद से इलाज के लिए त्यौंथर के सिविल अस्पताल भेजा। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से कंटेनर के नीचे फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों और घायलों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
Next Story