- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Maihar:भीषण सड़क हादसा...
मध्य प्रदेश
Maihar:भीषण सड़क हादसा एम्बुलेंस ने मारी बाइक को टक्कर, चालक की मौत
Sarita
2 Sept 2025 12:04 PM IST

x
Maihar मैहर: केजेएस सीमेंट फैक्ट्री मोड के पास सोमवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार एम्बुलेंस क्रमांक OD 03 T 9675 ने बाइक क्रमांक MP 19 NF 2166 को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक जितेंद्र भुजवा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बाइक सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक की पत्नी पूर्णिमा भुजवा, उसकी भाभी रेणुका और एक 10 महीने का बच्चा भी घायल हो गया।
जितेंद्र सतना जिले के नागौद के रहने वाले थे, वे मैहर जिले के बेरमा गाँव से अपनी पत्नी पूर्णिमा को लेने आए थे। परिवार केजेएस सीमेंट फैक्ट्री परिसर स्थित मंदिर में दर्शन के लिए गया था और दर्शन के बाद लौट रहा था, तभी सड़क हादसे का शिकार हो गए। एम्बुलेंस चालक ने बताया- अचानक बाइक सामने आ गई।
एम्बुलेंस चालक बबलू ने बताया कि वह मुंबई से एक शव वाहन को रायबरेली ले जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक बाइक सामने आ गई और हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे। घायलों को मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मैहर पुलिस ने 779/25 धारा 281,125 ए 106 ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
TagsMaiharएम्बुलेंसबाइकटक्करचालकमौतMaiharambulancebikecollisiondriverdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





