मध्य प्रदेश

Maihar :दीवार गिरने से चार भैंसों की मौत

Sarita
4 Sept 2025 8:57 AM IST
Maihar :दीवार गिरने से चार भैंसों की मौत
x
Maihar मैहर: मैहर के ग्राम कुटई में तेज बारिश और तूफान के कारण किसान अरविंद जीत सिंह का कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबकर उनकी चार भैंसों की मौत हो गई और 20 क्विंटल अनाज भी खराब हो गया। करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ। प्रशासन ने मदद का आश्वासन दिया, परिवार सुरक्षित रहा।
मैहर थाना क्षेत्र के ग्राम कुटई में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात आई तेज बारिश और तूफान ने किसान अरविंद जीत सिंह पुत्र गोपाल सिंह के जीवन पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। देर रात बारिश और हवा के कारण उनके कच्चे मकान की दीवार गिर गई। दीवार गिरते ही ऊपर रखी छत भी ढह गई और मकान में बंधी चार भैंसों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई।
इस दर्दनाक हादसे से किसान का सपना भी चकनाचूर हो गया। मृत भैंसों में से दो भैंसें जल्द ही बच्चे देने वाली थीं। किसान दूध के कारोबार से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने की सोच रहा था, लेकिन प्रलयकारी बारिश ने उसका सहारा छीन लिया। पीड़ित किसान ने बताया कि भैंसों की मौत के साथ ही घर में रखा करीब 20 क्विंटल गेहूं और सरसों भी दबकर खराब हो गया। कुल नुकसान ढाई लाख रुपये से अधिक का होने का अनुमान है।
फिलहाल, पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, ग्रामीण प्रशासन से किसान के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं, ताकि उसकी टूटी उम्मीदों को फिर से बल मिल सके।
Next Story