- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शांति, समृद्धि, विश्व...
मध्य प्रदेश
शांति, समृद्धि, विश्व बंधुता को समर्पित महाबोधी महोत्सव 29 November से होगा शुरू
Gulabi Jagat
21 Nov 2025 9:29 PM IST
x
Raisen, रायसेन। संस्कृति विभाग, म.प्र. शासन द्वारा कलाओं में बौद्ध विचार पर एकाग्र दो दिवसीय महाबोधी महोत्सव 29, 30 नवंबर रविवार को बुद्ध जम्बूद्वीप पार्क (पुराना विश्राम भवन परिसर) सांची में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन रायसेन एवं महाबोधी सोसायटी ऑफ श्रीलंका के संयुक्त सहयोग से आयोजित समारोह में प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से प्रस्तुतियाँ संयोजित की जाएंगी। संचालक संस्कृति एनपी नामदेव ने बताया कि ज्ञान, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर जीवन में शांति, समृद्धि , विश्व के लिए बंधुता कल्याण का संदेश देने वाले इस समारोह में श्रीलंका के कलाकार लोकनृत्य एवं गायन की जोरदार प्रस्तुति देंगे तो नृत्य नाटिका के माध्यम से कलाकार भगवान बुद्ध की जीवन कथा एवं आदर्शों को मंच पर जीवंत करते नजर आएंगे।
संचालक नामदेव ने बताया कि समारोह का शुभारंभ 29 नवंबर शनिवार को सायं 6.30 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग धर्मेन्द्र सिंह लोधी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांची के बीजेपी विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर के विधायक सुरेन्द्र पटवा एवं जिला पंचायत, रायसेन के म अध्यक्ष यशवंत सिंह बबलू मीणा उपस्थित रहेंगे।
समारोह के पहले दिन श्रीलंका की ललिता गोमरा एवं दल द्वारा श्रीलंका के लोकनृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात भोपाल के पंचशील सांस्कृतिक मंच द्वारा नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियाँ होंगी। शाम की ठंडी बयार में भोपाल की संघरत्ना बनकर एवं साथी भगवान बुद्ध की जीवन कथा पर केंद्रित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देकर भगवान बुद्ध के जीवन आदर्शों को जन-जन तक सम्प्रेषित करते नजर आएंगे। भोपाल का द साया बैंड के कलाकार भक्ति संगीत से श्रोताओं को आह्लादित करते नजर आएंगे। समारोह के अंतिम दिन 30 नवंबर रविवार को श्रीलंका की ललिता गोमरा एवं साथी कलाकार लोकनृत्य एवं गायन के माध्यम से श्रीलंका की संस्कृति को मंच पर आविर्भूत करेंगे। समारोह की अंतिम सभा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की होगी, जहाँ सूर्यकुमार पाण्डेय (लखनऊ), स्वयं श्रीवास्तव(उन्नाव), सुमित मिश्रा(ओरछा), अभिसार शुक्ला(दिल्ली), हिमांशी बाबरा(मेरठ), मनु वैशाली(दिल्ली), दीपक शुक्ला(भोपाल) एवं चेतन चर्तित(इंदौर) कविता पाठ करेंगे।
TagsRaisenरायसेनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारNovemberशांतिसमृद्धिविश्व बंधुता
Next Story





