- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Madhya...
मध्य प्रदेश
Madhya Pradesh:अनियंत्रित डंपर ने कांवड़ियों को टक्कर मारी, दो की मौत, 9 घायल
Sarita
8 Aug 2025 11:55 AM IST

x
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सिवनी में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां एक अनियंत्रित डंपर ने कांवड़ियों को रौंद दिया। हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नौ कांवड़िए घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा सिवनी में नेशनल हाईवे-44 पर बंडोल थाने के चोरगरठिया गांव के पास हुआ। जहां गुरुवार रात करीब 11 बजे बनारस से महाराष्ट्र जा रहे कांवड़ियों को एक डंपर ने रौंद दिया। सभी कांवड़िए बनारस से गंगाजल लेकर महाराष्ट्र के अकोला जा रहे थे। लेकिन रास्ते में उनके साथ यह हादसा हो गया। हादसे में घायल कांवड़ियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि डंपर की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नौ कांवड़िए घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा एनएच 44 पर सेंटर पॉइंट होटल के सामने हुआ। 30-35 कांवड़ियों का एक जत्था बनारस से कांवड़ लेकर महाराष्ट्र के अकोला जा रहा था।
बताया जा रहा है कि सभी कांवड़िये रात 10 बजे खाना खाने के बाद महाराष्ट्र के लिए निकले ही थे कि तभी एक तेज़ रफ़्तार डंपर ने कांवड़ियों के पीछे चल रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर के कारण ट्रैक्टर कांवड़ियों के ऊपर चढ़ गया। घायल कांवड़ियों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ दो कांवड़ियों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि नौ कांवड़ियों का इलाज चल रहा है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
सभी कांवड़िये महाराष्ट्र के अकोला से जल लेने बनारस गए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ।
TagsMadhya Pradeshडंपरकांवड़ियोंटक्करदो मौत9 घायलMadhya PradeshdumperKanwariyascollisiontwo killed9 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





