- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Madhya Pradesh: ट्रक...

x
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के खंडवा में इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस दिल को दुखाने वाले हादसे में मां और बेटे की दुखद मौत हो गई है। बाईक पर सवार शख्स की पत्नी और ढाई साल के पुत्र ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया हैं। वहीं पिता पुत्री को जिला अस्पताल में भर्ती किया जहां उनका उपचार जारी है।दरअसल घटना जिले की बोरगांव चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है । हादसे में पिपलोद निवासी संतोष की पत्नी कलाबाई और उनके ढाई साल के बेटे दिव्यांश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में संतोष व उनकी साढ़े 3 साल की बेटी देवांशी को चोटें आईं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बुरहानपुर से रुस्तमपुर जा रहे संतोष अपने परिवार के साथ बाइक पर सवार थे। इसी दौरान ट्रक (एमपी09एचजी7623) के चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कलाबाई व दिव्यांश के सिरों में गंभीर चोटें लगीं और वे मौके पर ही दम तोड़ चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अस्पताल ले जाने का भी मौका नहीं मिला।हाईवे पर जगह-जगह सड़क निर्माण कार्य चल रहा है।
गड्ढे खुले पड़े हैं तो कहीं गिट्टी-पत्थर बिखरे हुए हैं। इससे वाहन चालक तेज गति में लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके चलते हादसे बढ़ रहे हैं। सोमवार का यह हादसा भी इसी लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर किया है वहीं चालक फरार हो गया। लिहाजा पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस दर्दनाक हादसे से हर कोई दुखी है।
TagsMadhya Pradeshट्रकरौंदबाइकमांबेटेमौतMadhya Pradeshtruckrun overmotorcyclemothersondeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





