- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Madhya Pradesh : पानी...
मध्य प्रदेश
Madhya Pradesh : पानी भरते समय कुएं में गिरने से किशोरी की मौत
Sarita
9 Aug 2025 9:35 AM IST

x
Madhya Pradesh : जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र स्थित दरगवां गाँव में गुरुवार शाम एक दुखद घटना घटी। गाँव की 14 वर्षीय अंजलि जाटव की कुएँ में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंजलि कुएँ पर पानी भरने गई थी, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएँ में गिर गई।
घटना के समय कुछ ग्रामीण और परिजन मौके पर मौजूद थे। उन्होंने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और बच्ची को कुएँ से बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुँचने पर डॉक्टरों ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुँची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया गया है।
TagsMadhya PradeshकुएंकिशोरीमौतMadhya Pradeshwellteenage girldeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





