- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Madhya Pradesh: हनुमान...
मध्य प्रदेश
Madhya Pradesh: हनुमान जन्मोत्सव जुलूस पर पथराव,एफआईआर दर्ज
Sarita
13 April 2025 6:24 AM IST

x
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के गुना से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बवाल हो गया है. दरअसल, गुना के कर्नलगंज इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के चलते जुलूस निकाला जा रहा था, जिस पर पथराव किया गया. पथराव का आरोप एक खास समुदाय के लोगों पर लगा है. इस घटना के सामने आने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है|
घटना के बाद भगदड़
इस घटना के बाद इलाके में भगदड़ मच गई और तनाव फैल गया. मिली जानकारी के मुताबिक, यह जुलूस घोसी मोहल्ला स्थित मदिया वाले मंदिर से निकाला गया था. इसके आयोजक बच्चे और युवा थे. हालांकि, जुलूस में फिर भी करीब 50 लोग शामिल थे. जैसे ही यह जुलूस हाट रोड प्राचीर की ओर बढ़ा, मदीना मस्जिद के पास समद चौक पर इस जुलूस पर हमला कर दिया गया.
हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी स्थिति को संभाल नहीं पाए. इसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग भाग खड़े हुए. छावनी में तब्दील हुआ इलाका इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और बाजार बंद करा दिया गया। हालांकि तनाव अभी भी बना हुआ है, लेकिन स्थिति पर काबू पा लिया गया है। इस घटना पर एसपी का बयान भी सामने आया है। एसपी ने कहा है कि यह जुलूस बिना अनुमति के निकाला गया था। जिस स्थान से यह जुलूस निकला, वहां दूसरे समुदाय का स्थान था।
इस दौरान नारेबाजी हुई, जिसके बाद ऐसी स्थिति पैदा हुई।गौरतलब है कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर देशभर में जश्न मनाया गया और कई जगहों पर जुलूस निकाले गए। एफआईआर दर्ज पथराव और मारपीट के इस मामले में पुलिस ने विक्की खान, अमीन खान, गुड्डू खान, तौफीक खान और 15-20 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
शिकायतकर्ता ओम प्रकाश और गब्बर कुशवाह के अनुसार 12 अप्रैल को शाम 4 बजे माता मंदिर से जुलूस शुरू हुआ था। विक्की पठान ने डीजे बंद करने को कहा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद मस्जिद और उसके आसपास से पथराव शुरू हो गया। अमीन ने रजत ग्वाल पर पिस्तौल से फायर किया, जबकि गुड्डू ने लोहांगी से हमला किया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।
TagsMadhya Pradeshहनुमानजन्मोत्सवजुलूसपथरावएफआईआर Madhya PradeshHanumanJanmotsavprocessionstone peltingFIRजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





