- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Madhya Pradesh :भतीजे...
मध्य प्रदेश
Madhya Pradesh :भतीजे ने दुर्गा मंदिर में पूजा कर रही चाची को उतरा मौत के घाट
Sarita
24 Sept 2025 10:49 AM IST

x
Madhya Pradesh :मध्य प्रदेश के शहडोल ज़िले के ब्यावरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक भतीजे ने दुर्गा मंदिर में पूजा कर रही अपनी चाची पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पूरा मंदिर परिसर खून से लथपथ हो गया और आसपास का इलाका दहशत में है।
ब्यावरी थाना क्षेत्र के बराछ गाँव की निवासी रानी पटेल का अपने भतीजे कृष्णा पटेल के परिवार से ज़मीन के बंटवारे को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि जब उसकी चाची पास के दुर्गा मंदिर में पूजा करने गई, तो उसका भतीजा कृष्णा कुल्हाड़ी लेकर पहुँच गया और उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भयावह दृश्य देखकर लोग चीख-पुकार कर रो पड़े। घटना की सूचना मिलने पर ब्यावरी पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी कृष्णा पटेल के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और कानूनी कार्रवाई जारी है।
Next Story





