मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: मकान पर गिरा नीम का पेड़ , मासूम की दर्दनाक मौत

Sarita
23 Jun 2025 7:13 AM IST
Madhya Pradesh:   मकान पर गिरा नीम का पेड़ ,  मासूम की दर्दनाक मौत
x
Madhya Pradesh: अशोकनगर जिले के अंतर्गत मुंगावली थाना क्षेत्र के डिपो स्थित वार्ड क्रमांक 15 में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 2 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब घर के पास स्थित एक बड़ा नीम का पेड़ तेज पानी और हवा के कारण अचानक गिर गया और घर की छत पर लगी फारसी को नुकसान पहुंचा. फारसी का एक हिस्सा टूटकर 2 साल की मासूम बच्ची स्वाति पुत्री जय सिंह जाधव पर गिर गया, जिससे उसकी पसलियों में गंभीर चोट आई है|
बच्ची उस समय घर के अंदर सो रही थी. परिजन आनन-फानन में घायल स्वाति को मुंगावली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद बच्ची का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया|
Next Story