मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh : खेत में पानी देने गए किसान की करंट लगने से मौत

Sarita
13 Feb 2026 6:14 AM IST
Madhya Pradesh : खेत में पानी देने गए किसान की करंट लगने से  मौत
x
Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में अपने खेत में गेहूं की फसल को पानी देने गए किसान की विद्युत मोटर चालू करते समय करंट लगने से बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 105 किलोमीटर दूर सिलवानी थाना अंतर्गत ग्राम जूनिया में दोपहर करीब तीन बजे हुई।
सिलवानी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) अनिल मौर्य ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि दोपहर का भोजन करने के बाद किसान हरिशंकर यादव (45) अपने खेत में गेहूं एवं चने की फसल को पानी देने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि यादव ने जैसे ही खेत में लगी विद्युत मोटर चालू की, वैसे ही वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।आसपास मौजूद लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story