- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Madhya Pradesh: ठंड का...

x
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में ठंड ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है और आने वाले 2–3 दिनों में ठंड और भी तेज होने वाली है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि नए सिस्टम के सक्रिय होने से बर्फीली हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे रात और सुबह की ठंड ज्यादा सताएगी।
प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शहडोल, श्योपुर, शिवपुरी, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, दतिया, पन्ना, सीधी, सतना, सिंगरौली, रीवा-मऊगंज, मैहर, अनूपपुर और उमरिया में दृश्यता काफी कम रही। वहीं भोपाल, इंदौर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, देवास, शाजापुर सहित कई जिलों में मध्यम कोहरा देखने को मिला।
पचमढ़ी, रायसेन, सीहोर, छिंदवाड़ा और मुरैना जैसे इलाकों में पौधों पर ओस की बूंदें जम गईं, जो भीषण सर्दी का संकेत है।
कल्याणपुर बना सबसे ठंडा इलाका
शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
अन्य प्रमुख तापमान इस प्रकार रहे —
उमरिया: 3.9°C
राजगढ़/खजुराहो: 4.5°C
शिवपुरी: 5°C
रीवा: 5.8°C
पचमढ़ी: 6.2°C
गुना: 6.4°C
रायसेन: 6.5°C
सतना: 6.6°C
दतिया: 6.9°C
छिंदवाड़ा: 7.8°C
खंडवा: 8°C
भोपाल और खरगोन: 8.4°C
क्यों बढ़ेगी ठंड?
मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्र में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तर से आने वाली ठंडी और बर्फीली हवाएं तेज होंगी। इसका सीधा असर मध्य प्रदेश पर पड़ेगा और जनवरी में ठंड का यह सिलसिला जारी रह सकता है।
TagsMadhya Pradeshठंडमौसम विभागअलर्ट Madhya Pradeshcold weatherMeteorological Departmentalert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





