- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Madhya Pradesh:...
मध्य प्रदेश
Madhya Pradesh: फेरीवाले बनकर आए बदमाशों ने महिला से की लूट
Sarita
28 Feb 2026 9:36 AM IST

x
Madhya Pradesh: जिले के बैकुंठपुर थाना इलाके के कसिहाई गांव में शुक्रवार दोपहर 1 बजे दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट की वारदात हुई। बाइक सवार दो युवकों ने बेडशीट बेचने का झांसा देकर एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का लॉकेट छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।मिली जानकारी के मुताबिक, कसिहाई की रहने वाली रामकली साकेत दोपहर में अपने घर पर थीं, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए।
आरोपी बेडशीट का बंडल लेकर सेल्समैन बन रहे थे। महिला ने बताया कि युवकों ने बेडशीट खरीदने की जिद की। जब उसने पैसे न होने का कहकर मना कर दिया, तो आरोपियों ने उसे "सस्ते दाम" का लालच दिया।मौका पाकर एक युवक ने महिला के गले पर हमला किया और सोने का लॉकेट छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अपनी बाइक से सिमरिया की तरफ भाग गए। जब तक महिला ने शोर मचाया, आरोपी नज़रों से ओझल हो चुका था।
TagsMadhya Pradeshफेरीवालेबदमाशोंमहिलालूट Madhya Pradeshhawkerscriminalswomanrobbery जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





