मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: किन्नर की वेशभूषा में मिली युवक की लाश

Sarita
9 Oct 2025 11:34 AM IST
Madhya Pradesh: किन्नर की वेशभूषा में मिली युवक की लाश
x
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हिरवारा नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसने ट्रांसजेंडर जैसे कपड़े और श्रृंगार पहन रखे थे। यह घटना एनकेजे थाना क्षेत्र में हुई।
पुलिस ने शव की पहचान सीधी जिले के मड़वास निवासी अनिल कुमार पांडे (43) के रूप में की है। अनिल कटनी में साइकिल स्टैंड चलाता था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह 6 अक्टूबर की सुबह घरेलू सामान खरीदने कटनी आया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा।
जब शव नदी से बरामद किया गया, तो मृतक ने ट्रांसजेंडर जैसे कपड़े और श्रृंगार पहन रखे थे। इससे पुलिस और ग्रामीण दोनों हैरान रह गए। इस घटना से इलाके में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा।मृतक का परिवार इस रहस्यमयी मौत से गहरे सदमे में है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग की है।
Next Story