- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Madhya Pradesh: तेज...
मध्य प्रदेश
Madhya Pradesh: तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर मौत,
Sarita
2 March 2026 7:54 AM IST

x
Madhya Pradesh: पांढुर्णा जिले के सतनूर बॉर्डर स्थित आरटीओ चेक पोस्ट के पास रविवार रात करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और राहगीरों ने आरटीओ विभाग के सरकारी वाहन में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद सड़क पर आगजनी कर चक्काजाम कर दिया गया। काफी देर तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि चेकपोस्ट पर अव्यवस्था और वाहनों की लंबी कतार के कारण यह हादसा हुआ।
सूचना मिलते ही पांढुर्णा जिले का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। देर रात तक क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में हालात काबू में बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोग घटना के लिए आरटीओ चेक पोस्ट की व्यवस्था को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
TagsMadhya Pradeshट्रकपति-पत्नीकुचलामौतtruckhusband and wifecrushed to death. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





