मध्य प्रदेश

दिल का दौरा पड़ने से गीतकार राजनारायण बिसारिया का निधन, प्रसार भारती के रहे थे मानद सदस्य

Renuka Sahu
18 Feb 2022 5:08 AM GMT
दिल का दौरा पड़ने से गीतकार राजनारायण बिसारिया का निधन, प्रसार भारती के रहे थे मानद सदस्य
x

फाइल फोटो 

हिंदी के वरिष्ठ कवि, गीतकार और नाट्यकर्मी और प्रसारक राजनारायण बिसारिया नहीं रहे। वे 93 वर्ष के थे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदी के वरिष्ठ कवि, गीतकार और नाट्यकर्मी और प्रसारक राजनारायण बिसारिया नहीं रहे। वे 93 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने के कारण पिछले कुछ दिनों से वे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे।

बिसारिया छह साल तक प्रसार भारती बोर्ड के मानद सदस्य रहे थे। बीबीसी से सेवानिवृत्त होने के बाद वे 'परंपरा' नाम की साहित्यिक संस्था चलाते थे। मध्य प्रदेश के भिण्ड में जन्मे बिसारिया की प्रारंभिक शिक्षा गुना और मुरैना में हुई थी। ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज से हिन्दी में एमए करने के बाद उन्होंने प्रयाग जाकर डॉ. रामकुमार वर्मा के निर्देशन में शोध कार्य किया।
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आकाशवाणी में नियुक्ति के बाद उन्होंने जालंधर, जयपुर, इलाहाबाद, पोर्टब्लेयर आकाशवाणी में प्रोड्यूसर और कार्यक्रम अधिकारी के पदों पर काम किया।
Next Story